Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश बनने पर सहारनपुर में बनेगा एम्स और आई आई टी-भगत सिंह वर्मा।

पश्चिम प्रदेश बनने पर सहारनपुर में बनेगा एम्स और आई आई टी-भगत सिंह वर्मा।

पृथक राज्य बनने पर सभी को निशुल्क होगी शिक्षा और चिकित्सा-भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

छुटमलपुर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडल और 26 जिलों को मिलाकर बनने वाले पृथक पश्चिम प्रदेश में यहां की 8 करोड़ जनता को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी।और सहारनपुर में ही एम्स और  आई आई टी होगी।

ग्राम अललीवाला में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडल और 26 जिलों को मिलाकर बनने वाले पृथक पश्चिम प्रदेश में यहां की 8 करोड़ जनता को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी।और सहारनपुर में ही एम्स और  आई आई टी होगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लखनऊ की सरकार लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा करती आ रही है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी एम्स नहीं है।एक भी  आई आई टी और बड़े शिक्षण संस्थान भी नहीं है। जबकि प्रदेश सरकार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले 80% टैक्स देते हैं।इसके बावजूद भी सभी महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान और  एम्स गोरखपुर रायबरेली और आईआईटी कानपुर प्रयागराज और लखनऊ में है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 45 वर्ष से मेरठ में हाई कोर्ट की बेंच को लेकर अधिवक्ता गण लगातार संघर्ष कर रहे हैं।पूर्वांचल के नेताओं ने आज तक मेरठ या आगरा में हाई कोर्ट की बेंच तक भी नहीं बनने दी है।जो यहां की 8 करोड़ जनता के लिए सरासर अन्याय है।उन्हें न्याय के लिए यहां से 700 किलोमीटर दूर प्रयागराज हाईकोर्ट जाना पड़ता है।इसके लिए केंद्र सरकार भी सीधे-सीधे जिम्मेदार है। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कोई कद्दावर नेता दिल्ली और लखनऊ में अपनी बात को मजबूती से नहीं रख पाता है।  आज देश के छोटे राज्य उत्तराखंड हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ काफी उन्नति कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई बेरोजगारी गुंडागर्दी एवं अव्यवस्था की चपेट में है। शासन की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं रह गई है। अधिकारी और कर्मचारी आम जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों पत्रकारों युवाओं छात्रों व अधिवक्ता गणों पार्टी व दलों से ऊपर उठकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। पृथक राज्य के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है।गांव गांव नगर नगर बैठक व पंचायत करके पृथक पश्चिम प्रदेश से आम जनता को सीधा जोड़ा जा रहा है। पश्चिम प्रदेश के निर्माण से ही सभी समस्याएं हल होगी। पृथक राज्य बनने पर जहां किसान मजदूर की समस्याएं हल होगी।वहीं पर शिक्षित बेरोजगारों को 100% नौकरी होगी यह राज्य निर्माण होते ही विकसित राज्य बन जाएगा और यहां भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया।बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी प्रदेश मंत्री बुद्धू सिंह जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर मोहम्मद इरफान जिला मंत्री महबूब हसन चौधरी राजपाल सिंह मांगेराम भगत सिंह सतीश कुमार सुमित चौधरी सोमपाल सिंह मोहम्मद मुकर्रम प्रधान एजाज हसन दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या