सभी धर्म और जातियों के लोगों से मिलकर एक राष्ट्र बनता है-मौलाना मुकर्रम हुसैन
रिपोर्ट अमन मालिक
रामपुर मनिहारान-हज़रत मौलाना मुकर्रम हुसैन ने कहा कि धर्म और जाति से ऊपर उठ कर की जाने वाली राजनीति ही देश हित में होती है।राजनीति का मक़सद देश को एकजुट रखते हुए विकसित बनाना होना चाहिए।
मदरसा दारुल उलूम शब्बीरिया के मोहतमिम हज़रत मौलाना मुकर्रम हुसैन ने कहा कि कई बार धर्म और जाति की राजनीति लोगों के बीच दूरियां पैदा कर देती है और नफ़रत का सबब बन जाती है।इसलिए धर्म और जाति से ऊपर उठ कर राजनीति की जानी चाहिए ताकि भाईचारा क़ायम रहे और देश विकसित बने।उन्होंने कहा कि जब किसी राजनैतिक दल या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा किसी धर्म या जाति पर निशाना साधा जाता है तो बहुत से लोग उन बातों के आधार पर दूसरों से दूरी बनाने लगते हैं।निश्चित रूप से यह देश हित में नहीं कहा जा सकता।हज़रत मौलाना मुकर्रम हुसैन ने कहा कि सभी धर्म और जातियों के लोगों से मिलकर एक राष्ट्र बनता है।जहाँ लोग मिल जुल कर रहते हैं वहाँ उन्नति होती है।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का खूबसूरत देश है क्योंकि यहाँ सभी धर्मों और जातियों के लोग एक साथ रहते हैं।मौलाना मुकर्रम हुसैन ने कहा कि यदि कोई धर्म और जाति की राजनीति करने की कोशिश करे तो उसे महत्त्व नहीं दिया जाना चाहिए।जब ऐसे लोगों को नज़र अंदाज़ किया जाएगा तो ऐसी राजनीति स्वयं ही समाप्त हो जाएगी।
0 टिप्पणियाँ