Ticker

6/recent/ticker-posts

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की रेकी करने वाले अवैध खनन गिरोह पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार,आठ आरोपी गिरफ्तार,

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की रेकी करने वाले अवैध खनन गिरोह पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार,आठ आरोपी गिरफ्तार,

आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, दो डंपर और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की रेकी कर अवैध खनन कारोबारियों तक गोपनीय सूचनाएं पहुंचाने का काम कर रहा था पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में लंबे समय से अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और खनन विभाग लगातार संयुक्त अभियान चला रहे थे  लेकिन हर बार खनन माफिया पुलिस की कार्रवाई से पहले ही सतर्क होकर फरार हो जाते थे लगातार मिल रही सूचनाओं और गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि इसके पीछे एक पूरा सूचना तंत्र सक्रिय है  जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन, चेकिंग अभियान, दबिश और वाहनों की आवाजाही की जानकारी अवैध खनन कारोबारियों तक पहुंचाता था  एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि यह गिरोह पिछले काफी समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से अवैध खनन को बढ़ावा देने का काम कर रहा था गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखते थे और तुरंत व्हाट्सएप ग्रुपों में मैसेज डालकर खनन माफियाओं को अलर्ट कर देते थे इसी कारण कई बार कार्रवाई से पहले ही अवैध खनन में लगे वाहन रास्ता बदल लेते थे या मौके से फरार हो जाते थे  पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को तकनीकी और सर्विलांस की मदद से ट्रैक किया जिसके बाद थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुहैल, नदीम, रजत, शहजाद, अंशुल, रजनीश, अहकाम और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है - पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, दो डंपर और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है  बरामद मोबाइल फोनों से कई व्हाट्सएप ग्रुप और चैट भी पुलिस के हाथ लगी हैं जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है एसएसपी अभिनंदन ने साफ और कड़े शब्दों में कहा कि अवैध खनन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े लोगों की संपत्तियों को चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संपत्तियों की नीलामी भी कराई जाएगी ताकि अवैध कमाई से खड़ा किया गया साम्राज्य पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके एसएसपी ने कहा कि पुलिस अब केवल खनन करने वालों पर ही नहीं बल्कि उनके मददगारों, सूचना देने वालों और नेटवर्क संचालित करने वालों पर भी शिकंजा कस रही है  उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले ऐसे गिरोह समाज और शासन व्यवस्था दोनों के लिए खतरा हैं  सहारनपुर पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही कई अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है जबकि आम लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या