जेसीबी की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, विद्युत आपूर्ति ठप
चार गांवों के किसान परेशान, निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -खेड़ामुगल क्षेत्र में वाहन को बचाने के चक्कर में जेसीबी ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल जमींदोज हो गया। पोल गिरने के कारण आपूर्ति ठप होने से चार गांवों के किसान प्रभावित हुए है।
खेड़ामुगल मकनपुर मार्ग पर पुंडेन फीडर से जुड़ा विद्युत पोल खड़ा है। रविवार सुबह करीब सात बजे मकनपुर गांव की ओर जा रही जेसीबी मशीन तेज गति से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर उक्त पोल से टकरा गई। इससे पोल जमीन पर जा गिरा और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। गांव खेड़ामुगल, मकनपुर, डांकोवाली, पुंडेन गांव के किसानों मांगेराम, कुलदीप, सिंह, सुरेशपाल, मा. रणभीर सिंह, मा. अशोक कुमार, गुलजार, नूर मोहम्मद, मंगलसेन, पप्पन कुमार आदि ने बताया कि उक्त पोल से उनके खेतों में ट्यूबवेल आदि चलते है। विद्युत पोल टूटने से वह सिंचाई नहीं कर पा रहे है। मौके पर पहुंचे निगम के जेई सूर्यभान प्रजापति ने किसानों को आश्वासन दिया कि तुरंत कार्य शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही पोल को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ