गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर भीड़, लोग परेशान
बुक करने के 20 दिन बाद भी नहीं आ रहा डीएसी नंबर
भीषण गर्मी में उपभोक्ता लंबी लंबी लाइनों में लगने को मजबूर
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद - पश्चिमी एशिया में हुए सैन्य संघर्ष के बाद से घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। एजेंसियों पर भारी भीड़ बनी हुई है। भीषण गर्मी में लोग एजेंसियों पर लंबी लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है।
तीन माह पहले बदहाल हुई गैस आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। दिनों दिन गैस की किल्लत बढ़ रही है। घरेलू गैस की डिलीवरी के बाद 25 दिन का समय बुकिंग के लिए दिया गया है। लेकिन बुकिंग करने के बाद भी 20 से 25 दिनों तक भी डीएसी (डिलीवरी आथेंटिकेशन कोड) नहीं आ पा रहा है। इससे लोग हलकान है और बार बार एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर है। गैस एजेंसी पर लंबी लाइन में लगे कृष्ण कुमार, शोकेंद्र, मोनिका, बुरहान, मोहम्मद कमाल, ललित, सुनीता, पंकज आदि ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक भी डीएसी नंबर नहीं उनके मोबाइल पर नहीं आया। मजबूर होकर वह एजेंसी पर आए है। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी उनकी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। कई लोगों ने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म होने के बाद से घर में खाना पकाने की समस्या खड़ी हो गई है। बार बार मांग के बावजूद भी उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि उनका गैस सिलिंडर तक बुक नहीं हो पा रहा है। देवबंद गैस एजेंसी के अर्जुन सिंह का कहना है कि रूटीन में गैस आ रही है, जिन लोगों के मोबाइल पर डीएसी नंबर पहुंच रहे है, उन्हें गैस सिलिंडर दिए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ