Ticker

6/recent/ticker-posts

देवबंद में निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान, एसबीडी अस्पताल को सौंपा

देवबंद में निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान, एसबीडी अस्पताल को सौंपा

रिपोर्ट -धर्मेन्द्र अनमोल

देवबंद- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन देवबंद में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 100 महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एकत्र  100 यूनिट रक्त एसबीडी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जमा किया गया।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रभारी कुलभूषण चौधरी और ब्रांच मुखी प्रकाश चंद ने किया। कुलभूषण चौधरी ने कहा कि रक्तदान जीवनदायी कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिलता है और समाज में सेवा-सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के निस्वार्थ योगदान की सराहना की।ब्रांच मुखी प्रकाश चंद ने बताया कि शिविर सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से लगाया गया। उन्होंने रक्तदाताओं, साध संगत, सेवादल के भाई-बहनों और एसबीडी अस्पताल की मेडिकल टीम का आभार जताया।संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन मिशन का सामाजिक विभाग है। फाउंडेशन समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या