Ticker

6/recent/ticker-posts

अधिवक्ताओं ने किया माता सावित्री बाई फूले को याद

अधिवक्ताओं ने किया माता सावित्री बाई फूले को याद

भारत सरकार से की भारत रत्न देने की मांग

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-सिविल कोर्ट परिसर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अधिवक्ताओं ने भारत सरकार से माता सावित्री बाई फूले को भारत रत्न देने की मांग की।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह एड. ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले ने समाज में शिक्षा की जो अलख जगाई थी उससे आज प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। वर्तमान में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। यह सब शिक्षा से ही संभव हो सका है। महामंत्री राकेश आर्य, राम किशन सैनी, रामपाल चौधरी ने महिलाओं को शिक्षा दिलाने के लिए माता सावित्री बाई फूले के योगदान को देखते हुए भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। एडवोकेट राम प्रताप सिंह, शंभू सैनी, वीरेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी, सुशील सैनी, अजय कुमार, गौरव चौधरी, गौतम,दीपक कुमार, सुधांशु पंवार, मदन मोहन, रिंकू कुमार, भानु प्रताप सिंह, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एथलेटिक्स खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम