Ticker

6/recent/ticker-posts

11वीं तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल, मुल्क की सलामती की दुआ।

11वीं तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल, मुल्क की सलामती की दुआ।

रमजान की फजीलत पर रोशनी, मगफिरत के अशरे में उठे दुआ के हाथ

रिपोर्ट फैसल मलिक

जलालाबाद- मोहल्ला शहगाजीपुरा,वार्ड नंबर 9 में रमजान उल मुबारक की रौनक उस समय और बढ़ गई जब दसवें रोजे के अवसर पर 11वीं तरावीह में कुरान ए करीम मुकम्मल किया गया।

यह पवित्र आयोजन सभासद इमराना मलिक के पति एवं समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला सचिव राशिद मलिक के निवास पर संपन्न हुआ।राशिद मलिक के यहां पिछले लगभग सात वर्षों से रमजान शरीफ के मुबारक महीने में नियमित रूप से तरावीह का आयोजन किया जाता रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने तरावीह में शिरकत कर आध्यात्मिक माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।क्षेत्र में यह आयोजन आपसी भाईचारे,एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बन चुका है।इस मौके पर तरावीह में कुरान ए पाक शरीफ कारी मोहम्मद अयान अल बद्री साहब ने पूरे एहतेमाम और खूबसूरत लहजे में सुनाया। वहीं हाफिज मोहम्मद फरहान साहब ने समा किया। उनकी तिलावत ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया और माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंग गया। नमाज के बाद करीब 200 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से दुआ में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में कारी आबिद साहब (भैंसानी) अपने दोस्तों और अहबाब के साथ मौजूद रहे। राशिद मलिक के उस्ताद लियाकत इमाम साहब की उपस्थिति भी विशेष रही, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की। दुआ मुफ्ती अकरम साहब (पल्लठेड़ी) ने कराई।मुफ्ती अकरम साहब ने अपने बयान में रमजान के पहले अशरे की फजीलत, उसमें मिलने वाली रहमतों और नेकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है और अब दूसरे अशरे की शुरुआत हो चुकी है,जो मगफिरत का अशरा है।उन्होंने रोजेदारों को इबादत, सब्र और नेक अमल की ताकीद की।साथ ही मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी मोहब्बत कायम रहने की विशेष दुआ कराई।इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी नसीम राही,कुर्बान मलिक,इकबाल सैफी,फैसल मलिक,शराफत खान,वसीम सलमानी,शाहरुख सलमानी,आबिद मलिक,जावेद पहलवान,नफीस मलिक,यामीन मलिक,नवाब हसन उर्फ गुलाब,हाफिज सईद,नौशाद मलिक, आरिफ मलिक,आसमोहम्मद मलिक,साजिद मलिक,डॉ आसिफ मलिक,अजहर मलिक, यूनुस कुरैशी,इरफान मलिक,मोमिन मलिक,मेहरदीन सैफी,नाजिम सैफी,आफताब मलिक,नूर हसन उर्फ नुशा,आरिफ मलिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन विस्तार: लोजपा (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ