चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में भाटखेड़ी रोड स्थित एमएस फार्म में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक महेन्द्र सिंह नौसरान, प्रधानाचार्य अमित चौधरी व सचिव रजनीश नौसरान द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बीए में अवनी त्यागी,
बीकॉम में सलोनी बीएससी में खुशी ने टॉप किया तो मोनिका कॉलेज टॉपर रही। वार्षिकोत्सव के दौरान रंगोली, मेहंदी, बैडमिंटन, खो खो, निबंध, कुर्सी दौड़, अनुपयोगी वस्तु व सुई धागा आदि प्रतियोगिता में प्रथम आए प्रतिभागियों और शैक्षिक वर्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फरहत, अनु, योगिता, श्रद्धा, मोनिका, पारुल, अंशिका, आनंदी, सुमित, आरती, महक, मधु, समीक्षा, रिया, निकिता, खुशी, अभिषेक, जयश्री, कुणाल, कार्तिक व अक्षित को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में संस्था सचिव रजनीश नौसरान ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी सत्र में जो छात्र-छात्रा स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करेंगे उनको ₹5100 तथा द्वितीय स्थान वाले को 3100 ₹ का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के मनसब अली परवेज, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश जैन, गुलफाम अली, अजय अग्रवाल, अनुज स्वामी, एसडी गौतम, अशोक रोहिला आदि पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पश्चात जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान राजसिंह यादव, शीशपाल सिंह, वत्सराज स्वाधीन, जगपाल स्वामी, बिजेंदर दीक्षित, हेमंत अरोड़ा, संजय भट्टी, दीपांशु चौधरी, शैलेंद्र शर्मा व अनिल शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ