देवबंद के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, हर तरफ खुशियों का माहौल
-मेधावी बच्चों के चेहरे खिले, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- सीबीएसई द्वारा घोषित हाईस्कूल के रिजल्ट में देवबंद के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। बेहतरीन रिजल्ट देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया वहीं अभिभावकों ने मिठाईयां बांटकर अपने होनहार बच्चों की सफलता का जश्न मनया।
नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. फौजिया अब्दुल्लाह नवाज ने बताया कि उनके स्कूल में सर्वोच्च स्थान आमना मुकर्रम ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ पाया जबकि 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ अशरा मुशर्रफ, हनिफा, अनम व जुवैरिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने मेधावी छात्राओं को मुबारकबाद पेश की। दून हिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या डा. अनंजली वर्मा ने बताया कि 95.3 अंकों के साथ राव अफजाल ने प्रथम जबकि अनुभूति ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रबंधक डा. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने मैधावी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। बेनिसन स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीकांत चौधरी ने बताया कि सैयद इब्राहीम ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और लविश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक नदीम चौधरी व शाइस्ता चौधरी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि उनका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। तनिश्का सैनी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। आद्रिका शर्मा दूसरे व पूर्वी अग्रवाल तीसरे नम्बर पर रहीं।प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में छात्रा आरिफा कैसर ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ उच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि अफ्फान मसूद रमजी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। चेयरमैन साद सिद्दीकी व अहमद सिद्दीकी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने बताया कि आरोही त्यागी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टॉप किया। जबकि 97.4 अंकों के साथ गगन राणा, अनुषी व आराध्या चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। सर्वोदय ज्ञान स्कूल के प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सैनी ने बताया कि रितिकेन 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हुसन याद अली 92.2 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। आरके पब्लिक स्कूल की प्रधानचार्या मोनिका कपूर ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। प्रबंधक राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ