देवबंद वासियों ने ए.डी.जे. व ए.सी.जे.एम का अभिनंदन कर दी भावभीनी विदाई
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-सिविल कोर्ट देवबंद के न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
रेलवे रोड़ स्थित सभागार में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए.डी.जे. विनित वासवानी ने कहा कि न्यायिक कार्य दूर से जितना सरल लगता है उतना सरल है नही। न्याय करते समय पूरी सावधानी व एकाग्रता रखनी पड़ती है क्यों कि एक फैसला कई लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। कहा कि देवबंद के लोगों द्वारा दिया गया सम्मान वह जीवन भर याद रखेंगे। ए.सी.जे.एम परविंदर सिंह ने कहा कि देवबंद के लोगों के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया आज ये महसूस होता है कि उनके द्वारा दिए गए फैसलों ने समाज को प्रभावित किया है। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल ने अधिकारियों की ईमानदारी व कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता व पूर्व राज्य मंत्री हुलाश राय सिंघल ने कहा कि देवबंद में ढाई वर्षों तक ऐसे न्याय प्रिय व ईमानदार अधिकारियों ने कार्य किया। कार्यक्रम को बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, बजरंग दल प्रांत संयोजक विकास त्यागी, ए.डी.जी.सी. देवी दयाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, अशोक गुप्ता,कमल देवबंदी, जर्रार बेग, भूदत्त शर्मा एडवोकेट, अब्दुल हादि एडवोकेट, किरयाना एसो. अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर, एड.संदीप शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन कार्यक्रम आयोजक गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान डा.डी.के.जैन, प्रेस एसो.अध्यक्ष मनोज सिंघल, डा.रवि प्रकाश खोराना, डा. पीयूष सनावर, बालेंद्र सिंह, श्याम लाल भारती, नितिन गुप्ता, लक्की वर्मा, ईश्वर उपाध्याय, डा. सुधीर गुप्ता, राजकुमार रस्तौगी, सैयद तैयब हुसैन, अजय गांधी, विनय काका, हरविंदर सिंह बेदी, युवराज अरोड़ा आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ