मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई संचारी रोग नियंत्रण एवं घर घर दस्तक अभियान की बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं घर घर पर दस्तक अभियान हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि डेंगू और अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा आमजन को साफ सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 30 अप्रैल तक घर घर पर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, कृषि एवं सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं अन्य संबंधित विभागों के अंतर्विभागीय सहयोग द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कराया जाए। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। नगरीय एवं देहाती क्षेत्रों में सफाई एवं जलभराव निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों की जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस प्रकार से संचालित की जाएं कि उनमें संचारी रोग नियंत्रण के प्रति समझ विकसित हो सके। इस सम्बन्ध में बीएसए को निर्देश दिए कि बच्चों की जागरूकता के लिए उन्हें इसके बारे में बताया जाय।सभी विभाग सौंपी गई जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करें। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड तथा समस्त सीएचसी एवं पीएचसी से चिकित्सक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ