नोडल अधिकारी ने माँ शाकुम्भरी देवी पर्यटन कॉरीडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलीटेशन सैन्टर, मण्टीलेवल कार पार्किंगं का किया स्थलीय निरीक्षण, जानी प्रगति
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र ने माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पर्यटन कॉरीडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैलिलीटेशन सैन्टर, मण्टीलेवल पार्किंगं की भौतिक प्रगति को देखा।उन्होने निर्देश दिए कि कार्यों को गुणत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। बाउण्ड्री वाॅल कार्य के पीसीसी को पार्टवाईज करवाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसे पुनः एक माह में ठीक कराते हुए कार्य करने को निर्देशित किया। टूरिस्ट फैलिलीटेशन सैन्टर का कार्य स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप पाया गया। सरिया और ईंटों की गुणवत्ता भी ठीक पाई गयी। मण्टीलेवल कार पार्किंगं का कार्य भी संतोषजनक पाया गया।नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चैहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ