मजदूर की बेटी ने हासिल किए 84% अंक खुशी में निकले आंसू
रिपोर्ट एसडी गौलम
सहारनपुर-भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कहे कथन शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा को आत्मसार करते हुए मजदूर की बेटी ने सच कर दिखाया है।
सहारनपुर के लेबर कोर्ट स्थित प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी कालूराम दिनभर कमरतोड़ मेहनत करते हुए अपने बच्चों के भविष्य को बनाने में लगे हुए है जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री रितिका का प्रवेश इन्फेंट पब्लिक हाई स्कूल में कराया जिसमें गुड़िया ने लग्न से पढ़ते हुए कक्षा दस में 84% अंक प्राप्त कर माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। माता पिंकी देवी ने बताया कि बिटिया आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है।
0 टिप्पणियाँ