पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए युवा शक्ति ने शपथ ली
पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष करते रहेंगे- भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-तल्हेड़ी बुजुर्ग- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडल 26 जिलों और यहां की 8 करोड़ जनता के साथ हो रहे भेदभाव और उपेक्षा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब यहां के लोग और युवा शक्ति पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही चैन से बैठेंगे। जिसके लिए संघर्ष तेज कर दिया गया है। और युवाओं को पृथक राज्य के लिए जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।
ग्राम गंगदासपुर जट में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण को लेकर युवा शक्ति ने जोरदार सभा की। युवाओं की विशेष सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अब युवा शक्ति ने शपथ ले ली है। कि हम पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक चुप नहीं बैठेंगे। और राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक राज्य के संघर्ष को गांव-गांव नगर नगर मजबूत किया जाएगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। देश के छोटे राज्य हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तराखंड तेलंगाना आदि छोटे राज्य इसके बड़े उदाहरण है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद भी यहां शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 45 वर्ष से संघर्ष कर रहे अधिवक्ता गणों व आम जनता को सुलभ न्याय देने के लिए यहां आज तक हाई कोर्ट की बैच तक स्थापित नहीं की गई है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अब हमें किसी भी कीमत पर पृथक पश्चिम प्रदेश चाहिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक राज्य का संघर्ष तेज हो गया है।अब यह राज्य जल्द ही बनेगा जिसमें शिक्षित युवाओं को रोजगार होंगे और यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे। सभा का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहम्मद इरशाद मुखिया ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही यहां सभी समस्याओं का हल होगा यह राज्य देश ही नहीं दुनिया में सबसे अनूठा और विकसित राज्य होगा। सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी ने कहा कि भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में गांव-गांव नगर नगर अलग जगह कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कर जाएगा। सभा में प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर चौधरी वेदपाल सिंह चौधरी पदम सिंह गुरमीत बराड़ संदीप चौधरी राजपाल सिंह गिल नवीन गिल बब्बू शर्मा जोगिंदर शर्मा गुरमीत बराड़ प्रीत गिल शिव त्यागी आर्यन सिंह उमेश शर्मा वंश चौधरी आकाश चौधरी अमित चौधरी शिवा त्यागी रविंद्र सिंह अमरदीप मां गगन कुमार डॉक्टर अली शेर मोहम्मद समद अतुल त्यागी सचिन प्रधान देवी सिंह अनुज भुल्लर हिमांशु चौधरी सुमित वर्मा प्रियंक भुल्लर अर्जुन गिल अभिषेक चौधरी उमेश शर्मा देवी सिंह अंशुल चौधरी आदि ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ