Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

 रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-  रेलवे पेंशनर्स समाज (पंजीकृत) का 13वां वार्षिक सम्मेलन अम्बाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्पण, वंदे मातरम एवं ईश वंदना के साथ किया गया। 

मुख्य अतिथि वक्ता भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली महासचिव अविनाश राजपूत  ने बताया कि भारत पेंशनर्स समाज 1955 से पेंशनर्स हित के लिए सतत संघर्षरत है, इससे लगभग 250 पेंशनर्स संगठन सम्बद्ध है तथा सदस्य संख्या लगभग 10 लाख है । उन्होंने सरकार से सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ता को प्रदान करने, वित्त अधिनियम 2025 में संशोधन करने, सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर आठवें वेतन आयोग का लाभ देने के विभेदकारी प्रावधान को समाप्त करने, पेंशनर्स की बढ़ती उम्र एवं उनके खर्चों को देखते हुए अतिरिक्त पेंशन 80 वर्ष की उम्र के स्थान पर 65 वर्ष की उम्र से प्रदान करने, कम्यूटेशन कटौती 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष पर बंद करने, नियत चिकित्सा भत्ता ₹ 1000/- प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹ 5000/-  करने, कर्मचारी परिवार की परिभाषा में विधवा पुत्र वधू को सम्मिलित करने तथा पेंशन को पूर्णतः आयकर मुक्त करने आदि की मांग की। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के एल अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्ग सिर्फ बीते हुए समय की यादें नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की ऐसी किताब है, जो हमें आज सही राह दिखाते हैं और आने वाले कल को बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं। उनकी खामोशी भी कई बार वह सिखा जाती है, जो शब्दों में कभी नहीं कहा जा सकता। युवा जनों से  वरिष्ठ नागरिक़ो की पारिवारिक एवं सामाजिक सहभागिता एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए, उनक़ो पूर्ण सम्मान देने एवं ध्यान रखने का आह्वान किया तथा वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का सदस्य बनने का आवाहन किया। एडीएमओ डॉ गौरव शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
संस्थापक आर सी शर्मा ने संस्था के गठन 2013 से अब तक 13 वर्ष की गतिविधिओ एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, अध्यक्ष जे एन शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिनिधिओ का स्वागत किया। महामंत्री एन एस चौहान ने वर्ष 2025- 2026 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। आर के धीगड़ा ने वर्ष 2025-2026 का वित्त विवरण प्रस्तुत किया। संचालन मूल चंद रांगड़ा ने किया |सम्मेलन में संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन , 80 वर्ष से अधिक उम्र के प्लैटिनम एज सीनियर सिटीजंस तथा संस्था के विशिष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया| सदस्यों द्वारा गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।भारत पेंशनर्स समाज महामंत्री एस सी महेश्वरी एवं वर्ष में निधन हुए संस्था सदस्यों को श्रद्धांजलि समर्पित की गई |मनोनीत चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद ने संस्था की वर्ष 2026- 2027 के लिए चयनित प्रबंध कार्य कारिणी समिति की घोषणा की,जिसमे संस्थापक-रमेश चंद शर्मा, अध्यक्ष-जय नारायन शर्मा, महामंत्री-नरेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष- राम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष-जगदीश प्रकाश शर्मा, मूलचंद रांगड़ा, स्वतंत्र भारद्वाज, विनोद त्यागी, इक़बाल अजीम, मंत्री- देवेंद्र कुमार,अमरनाथ त्यागी, विजय त्यागी, इंद्रजीत कुमार, निसार अहमद, सह कोषाध्यक्ष- विजय तलवार, ऑडिटर- संजीव छाबड़ा, सरक्षक- राज कुमार धीगड़ा,  अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, जवाहर सिंह, अजीत राणा, मीना कटारिया, प्रदीप गिलोत्रा, जय देव सिंह, अमरनाथ, सदस्य-विजेंद्र कुमार शर्मा, हरीश चंद्र राम, बलजीत जायसवाल एवं वेद प्रकाश को घोषित किया गया। सम्मिलित विशिष्ट अतिथि - बीपीएस उपाध्यक्ष हंसराज माही, अविनाशी गुप्ता, वरुण देव मिश्रा, कुलदीप सिंह,ए एस धारिया, स्टेशन मैनेजर अनिल त्यागी, सीडब्ल्यूआई  अरुन कुमार,फार्मासिस्ट निखिल कुमार, अनुपम महाजन आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ