Ticker

6/recent/ticker-posts

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-नवागंतुक जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मिलकर ग्राम पंचायत नागल के विकास कार्यों की जांच पूर्ण कराने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार कस्बा नागल निवासी आरटीआई/ सामाजिक कार्यकर्ता इख़लाक द्वारा ग्राम पंचायत नागल में विकास कार्यों की शिकायत पर निर्धारित समय में जांच पूर्ण कराए जाने की मांग की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद चौहान को शिकायती पत्र देते हुए इख़लाक ने बताया कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत नागल के विकास कार्यों से संबंधित शिकायत दी गई थी जिसपर विभागीय कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी गई थी लेकिन अभी तक न तो जांच पूर्ण की गई और न ही स्पष्ट निष्कर्ष से उसे अवगत कराया गया है प्रार्थी ने प्रकरण की शीघ्र व निष्पक्ष जांच तय समय में कराकर न्याय देने की न मांग की है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर त्यागी और अनेकों कार्यकर्ता भी साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग