Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अपमान पर ग्रामीणों ने दिया धरना, बोली पुलिस जल्द होगी गिरफ्तारी

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अपमान पर ग्रामीणों ने दिया धरना, बोली पुलिस जल्द होगी गिरफ्तारी

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- एक तरफ जहां विदेशों में भी भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाकर उनको सम्मान दिया जा रहा हो और केंद्र तथा प्रदेश की सरकार लगातार उनके सम्मान में अनेकों को कार्यक्रम आयोजित कर रही है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व बाबासाहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ कर अपमान करने का घिनौना कार्य करते हुए अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

ग्रामीण सूरज कुमार, शिवराज, सचिन, श्याम सिंह आदि के अनुसार गांव बडूली में डॉ. अंबेडकर भवन के सामने ग्राम समाज की भूमि पर बाबासाहब की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया था जिसको सुबह होते ही किसी अज्ञात द्वारा गांव की फिजा खराब करने की नियत से कूड़े के ढेर पर लिटा दिया। दिन निकलते ही जब ग्रामीणों ने इस कृत्य को देखा तो यह खबर आग की तरह फैल गई जिसको लेकर अनुयायियों में रोष पनप गया जिससे गुस्साए लोगों ने गांव में ही धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बामुश्किल स्थिति को संभालते हुए बाबासाहब की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवाया और धरना दे रहे ग्रामीणों से बात कर उचित कार्यवाही और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसपर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ता विनोद कुमार, जॉनी कुमार, बुल्ला शाह, आशीष, अंकुर, श्रीकांत, अर्जुन बिंदल, नितिन, अक्षय दुबे, संयम, अमरदीप, राहुल, गुलाब व पंकज समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग