अभाविशिम ने नगर मैजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने गाजीपुर जनपद के गाँव करनड़ा में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के ऊपर किये गये जानलेवा हमले व निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंप कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की मांग
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोज पांचाल व जिला महामंत्री बालकिशन धीमान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविन्द धीमान के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा गाजीपुर जिले के थाना करनडा के गाँव कटरिया में निशा विश्वकर्मा की नृशंस हत्या व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के ऊपर किए गए जानलेवा हमले को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा नगर मैजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि गाजीपुर के थाना करनडा के गाँव कटरिया में विश्वकर्मा समाज की नाबालिग लड़की निशा विश्वकर्मा की नृशंस हत्या कर दी गई थी जब राम आसरे विश्वकर्मा सपा के प्रतिनिधि मंडल पीड़िता के गाँव पहुंचा तो अराजक तत्त्वों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया जो निंदनीय घटना है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर सोहल,समाजसेवी रामसिंह पांचाल व कृष्णलाल ओलरा ने कहा कि राम आसरे विश्वकर्मा के ऊपर जानलेवा हमला निंदनीय है प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा थाना करन्डा प्रभारी व सी ओ को निलंबित करने की भी मांग की जिला अध्यक्ष मनोज पांचाल,जिला महामंत्री बाल किशन धीमान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविन्द धीमान ने कहा कि अगर शीघ्र ही निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के साथ ही राम आसरे विश्वकर्मा के ऊपर जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो विश्वकर्मा समाज सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने को बाध्य होगा दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ पवन धीमान, नितिन धीमान एडवोकेट,राम कुमार धीमान, अहाड़ी संजय शर्मा, अरुण धीमान गुड्डू, अजय धीमान, रूहालकी समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ