Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित दीक्षांत परेड महज एक रस्म नहीं, बल्कि नए आरक्षियों के जीवन का अहम पड़ाव साबित हुई। सुबह 8:30 बजे शुरू हुए इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी अभिषेक सिंह ने परेड की सलामी लेकर जवानों का हौसला बढ़ाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन की गरिमामयी मौजूदगी ने पूरे आयोजन को अनुशासन और ऊर्जा से भर दिया। सटीक कदमताल, दमदार प्रस्तुति और अनुशासन की झलक ने हर किसी को प्रभावित किया। 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया, वहीं शपथ ग्रहण के जरिए जवानों ने देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया। अधिकारियों के प्रेरक संबोधनों ने उनके अंदर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया। यह दीक्षांत परेड साफ संकेत दे गई कि अब ये जवान सिर्फ वर्दी पहनने वाले नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के मजबूत स्तंभ बनकर मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने आरक्षियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने कठोर प्रशिक्षण के उपरांत कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया।दीक्षांत परेड में आरक्षियों ने संविधान और कानून के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। वे राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आमजन की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।समारोह में पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ दीक्षांत परेड समारोह, नए पुलिस आरक्षियों ने ली शपथ