100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में छात्र छात्राओं को किया जागरूक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-,राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार के आदेश और जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार के निर्देशों पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला और पी पी एम कॉर्डिंनेटर परवेन्द्र यादव ने स्थानीय तकिया स्थित जया पब्लिक स्कूल और एम जी एम स्कूल परिसर मे पहुँच कर जागरूक किया
पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला ने कहा कि छात्र छात्राएं अपने घर, मोहल्ले, गांव, समाज मे ऐसे लोगो को चिन्हित करें जिन्हें 2 सप्ताह से अधिक की खांसी हो, वजन लगातार कम हो रहा हो, बलगम मे खून आ रहा हो या अन्य लक्षण हो तो ऐसे लोगो को पास के सरकारी अस्पताल मे मुफ्त जाँच करवाने के लिए प्रेरित करें यदि जाँच मे टीबी आये तो मुफ्त इलाज भी सरकारी से कराएं और घर मे किसी एक को टीबी पाये जाने पर घर के अन्य सदस्यों की भी टीबी की मुफ्त जाँच कराएं इस दौरान एम जी एम स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ सिंघल और जया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शुभ सिंघल, स्कूल टीचर्स की उपस्थिति एवं सहयोग सरहानीय रहा
0 टिप्पणियाँ