Ticker

6/recent/ticker-posts

राजपाल कश्यप बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

 राजपाल कश्यप बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

रिपोर्ट एसडी गौलम

रुड़की-राज्य सरकार द्वारा अभी हाल ही में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नियुक्त किए जाने पर राजपाल कश्यप का उनके निवास स्थान पर फूलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। 

जानकारी के अनुसार विधानसभा भगवानपुर के गांव मानकपुर आदमपुर निवासी राजपाल कर्णवाल को राज्य सरकार द्वारा अभी हाल में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नामित करने पर श्री राजपाल का उनके आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत राजपाल कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसको वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर कुमारी अंजली कश्यप पुत्री कुमार कुमार द्वारा कक्षा 12 में 85% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान महात्मा सतीश दास खरखड़ी, महात्मा विनोद कटारिया, रामपाल कश्यप, अनंत कुमार, बीरमपाल, विक्रम सिंह, सत्यप्रकाश, विनोद कश्यप, डॉ. प्रेम कश्यप, रीना, सुमन, पूजा, सपना व श्रीमती केशो देवी समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राजपाल कश्यप बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, फूल मालाओं से हुआ स्वागत