भाजपा की नीतियों के कारण देश पिछड़ गया है।कॉंग्रेस सरकार आने पर ही बदलाव आएगा-शादान मसूद
भाजपा की हिन्दू मुस्लिम की राजनीति में न पड़ कर प्रेम और एकता की बात करनी होगी-संदीप राणा
देश के विकास खुशहाली के लिए धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना होगा-सत्य संयम भूर्यान
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेता शादान मसूद ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश पिछड़ गया है।कॉंग्रेस सरकार आने पर ही बदलाव आएगा।
ईदगाह बाईपास रोड स्थित कांग्रेस ज़िला सचिव राशिद मलिक के आवास पर आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शादान मसूद ने दुर्भाग्य की बात है कि आज भारत के फ़ैसले अमेरिका ले रहा है।भाजपा सरकार की नीतियों के चलते भारत की छवि पर असर पड़ा है।अमेरिका के कहने पर पुराने मित्र देशों से दूरी बनाई गई।हिन्दू मुस्लिम की राजनीति में देश को उलझा दिया गया है जबकि देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोग इसी देश के नागरिक हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बदलाव आएगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की बाँटो और राज करो की नीति पर चलती है।देश के 65 प्रतिशत लोग भाजपा के विरुद्ध वोट करते हैं।समय आ गया है कि भाजपा की हिन्दू मुस्लिम की राजनीति में न पड़ कर प्रेम और एकता की बात करनी होगी।यदि भाजपा को रोका न गया तो ये वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यो का प्रसार प्रचार करने का आवाहन किया।आबिद हसन,सत्य संयम भूर्यान ने कहा कि देश के विकास खुशहाली के लिए धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना होगा।ज़िला सचिव राशिद मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर मेहनत करें।लोगों को जागरूक करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी तेज़ सिंह व संचालन बिट्टू चौधरी ने किया।इस दौरान नितिन शर्मा,हामिद मियां, ईनाम अहमद,मंजूरा प्रधान,अशोक गोयल,राव जहांगीर,नदीम अहमद, नफ़ीस सैफी,नसीम भारती, मौलाना कलीमुद्दीन मजाहिरी,साजिद मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ