संपूर्ण समाधान दिवस :72 शिकायतें हुई दर्ज, तीन का निस्तारण
खराब पड़े नलकूप और रसोई गैस किल्लत की दर्ज हुई सर्वाधिक शिकायतें
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- मई माह के प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस में नगर क्षेत्र के 72 शिकायतकर्ताओं ने अलग अलग विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी। जिनमें से केवल तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शनिवार को हाईवे स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में एसडीएम युवराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने खराब पड़े नलकूपों, रसोई गैस की किल्लत समेत विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से केवल तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जबकि अन्य शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार पुष्पांकर देव, बीडीओ अमित नारंग, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, नजाकत सिद्दीकी समेत तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ