Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मे प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ आगाज

सहारनपुर मे प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ आगाज

सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा और फ्रांस से आये इंटरनेशनल फाइटिंग वर्ल्ड फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर पैट्रिक लेवेट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

सेमिनार मे इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल जगत में सहारनपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सहारनपुर में प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बारीकियां सिखाने के लिए खास तौर पर फ्रांस से ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट सहारपुर पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन के तत्ववाधान मे आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा और फ्रांस से आये इंटरनेशनल फाइटिंग वर्ल्ड फेडरेशन के टेक्निकल डायरेक्टर ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक शक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का भी आधार है। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार युवाओं को नई दिशा और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पैट्रिक लेवेट जैसे कोच से प्रशिक्षण पाकर हमारे युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। सेमीनार के पहले दिन ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट्स की उच्च स्तरीय तकनीकी बारीकियों और डिफेंस के गुर सिखाए। इस दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुषमा ने बताया कि इंटीग्रल फाइटिंग (मार्शल आर्ट) के सेमीनार का आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है, और इसकी शुरुआत सहारनपुर से होना शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि यह आयोजन न केवल सहारनपुर बल्कि पूरे भारत में इंटीग्रल फाइटिंग को एक नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।इस अवसर पर इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, संयुक्त सचिव कशिश चावला, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, उत्तर प्रदेश इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सुषमा, पुष्पेंद्र सैनी, हर्ष अरोड़ा, सुमित, विभा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर मे प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ आगाज