लापता किशोर का मिला शव, परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज
जल्द सलाखों के पीछे होंगे आरोपी-थानाध्यक्ष संदीप कुमार
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जोला डिंडोली निवासी एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव जोला डिंडोली निवासी 17 वर्षीय किशोर अजय कुमार पुत्र सागर सैनी बीती 26 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से नागल जाते समय लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की तहरीर स्थानीय थाने पर दी गई थी जिसकी बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस लगातार प्रयास कर रहीं थी लेकिन प्रकति को कुछ और ही मंजूर था कि परिवार में जुड़वां बेटे अजय सैनी का शव सिड़की - झबरेड़ा रोड स्थित गाँव बोहडूपुर के जंगल में पड़ा मिला 28-29 अप्रैल की रात्रि करीब सवा एक बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नागल पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनाथल पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सागर सैनी की तहरीर के आधार पर अजय सैनी पुत्र धर्मवीर निवासी महेशपुर थाना बड़गांव, सुशील सैनी पुत्र सतपाल सैनी व राकेश सैनी पुत्र सतपाल सैनी निवासी पहाड़पुर थाना नागल तथा सुरेंद्र सैनी पुत्र मोहर सिंह निवासी नयागांव थाना नागल जिला सहारनपुर समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा का दर्जकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे। उधर गाँव में यह भी चर्चा है कि उस रात गाँव में एक शादी समारोह चल रहा था जिसमें उपरोक्त सभी भी आये हुए थे कि शाम के समय महेशपुर निवासी युवक की बाइक पर बैठकर मेहमानों के लिए मदिरा लेने के लिए बोहडूपुर जा रहे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक पर बैठे अजय की मौत हो गई जिसका उपरोक्त सभी को पता होने पर भी मृतक के परिजनों से यह राज छुपाये रखा।
0 टिप्पणियाँ