Ticker

6/recent/ticker-posts

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रालोद खेल प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश मे करेगा आयोजन-चौ नीरपाल

 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रालोद खेल प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश मे करेगा आयोजन-चौ नीरपाल 

दलित नेता प्रवीण धवल हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर नागल निवासी अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण धवल ने साथियों सहित राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रवीण धवल को पार्टी में शामिल कराते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रवीण धवल दलित समाज के बड़े नेता हैं और राष्ट्रीय लोकदल के साथ दलित समाज बहुत बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल में दलितों का,अल्पसंख्यकों का सम्मान किया जाता है।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम खिलाड़ियों के साथ योगा करेगी, युवाओं को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह गुर्जर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के बाद अब सहारनपुर में अगले महीने खेल प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें सातों विधानसभा की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,प्रदीप कुमार,मोनू कुमार,पहल सिंह,नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अवैध शराब के कारोबार लिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार