अवैध शराब के कारोबार लिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध शराब के कारोबार लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है।एक बाइक भी बरामद की गई है।आवश्यक विधिक कार्रवाही के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार के नेतृत्व में एसआई ललित कुमार, कॉन्स्टेबल अंकित कुमार व गौतम कुमार की टीम ने अभियान चलाते हुए अजय पुत्र जयपाल व रोहित पुत्र सुरेश को एक निर्माणाधीन मकान से 12 अदद अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पकड़े गए आरोपी अजय के ख़िलाफ़ पूर्व में भी कई मुक़दमे दर्ज हैं।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा किसी को भी क़ानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।कानून तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ