केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड बलियाखेड़ी में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास खण्ड बलियाखेड़ी कार्यालय परिसर में भव्य जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई तथा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनिया देवी ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अपने उत्कृष्ट एवं स्थानीय उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।शिविर में बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, श्रम विभाग, आईटीसी, लघु सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पीएम स्वनिधि योजना, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र आवेदकों एवं लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश और प्रदेश विकास एवं आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भयमुक्त एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिससे प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।कार्यक्रम का संचालन श्री योगेंद्र सिंह पुंडीर, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), विकास खण्ड बलियाखेड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री पंकज सैनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित समस्त सचिवों एवं विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री किशोर भारती, श्री नितिन परमार, मंडल अध्यक्ष श्री अमित शर्मा, श्री ललित कटारिया, ग्राम पंचायतों के प्रशासकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने का सफल प्रयास किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की।


0 टिप्पणियाँ