Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश बनने पर सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी-भगत सिंह वर्मा।

 पश्चिम प्रदेश बनने पर सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी-भगत सिंह वर्मा।

पृथक राज्य बनने पर गन्ना किसानों को नकद ₹700 कुंतल गन्ना मूल्य मिलेगा-भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण व किसानों की समस्याओं की मांगो को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल आयुक्त डॉ रूपेश कुमार से मिल प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 

प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतवर्ष का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रशासन पर शासन की कोई पकड़ नहीं रह गई है। पूरे प्रदेश में खुली लूट मची हुई है। भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री जी से मांग की की उत्तर प्रदेश को चार भागों में  विभाजित करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। देश में छोटे राज्यों के लिए संघर्ष को देखते हुए राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेरठ और आगरा में एम्स की स्थापना कराई जाए। मेरठ में तत्काल प्रभाव से मिनी सचिवालय और हाई कोर्ट की स्थापना कराई जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए आईआईटी एन आई टी आईआईएम की स्थापना कराई जाए। देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराए जाएं। देश के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। देश के बुजुर्ग किसानो और मजदूरों को ₹10000 वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए। सभी हाईवे और सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराया जाए। देश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क दिलाई जाए। चीनी मिलों से गन्ना किसानों को बकाया गन्ना भुगतान व ब्याज तुरंत दिलाया जाए। गन्ने की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल गन्ना किसानों को दिलाया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां की 8 करोड़ जनता को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और बेहतर होगी। और पृथक पश्चिम प्रदेश में चीनी मिलों से नकद गन्ना भुगतान होगा। और गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल दिलाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव डॉक्टर परविंदर मलिक प्रदेश सचिव संदीप एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुकर्रम अली प्रधान जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री मुनव्वर अली मंडल संगठन मंत्री धर्मपाल जोशी एजाज अली राव खालिद शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान’