Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्मी से बचने के लिए कैडेट्स ने की वाटर परेड़

 गर्मी से बचने के लिए कैडेट्स ने की वाटर परेड़

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी  सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मेडल के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट बेरी जमापुर में चलरहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 के चौथे दिन की शुरुआत पीटी परेड और योगाभ्यास से हुई।

शिविर में जिला चिकित्सालय सहारनपुर की मेडिकल टीम के द्वारा फर्स्टएड विषय पर संभाषण एवं साफ सफाई संबंधी जानकारी दी गई,साथ ही स्वास्थ्य की देखभाल, नशीली दावों के सेवन एवं तंबाकू से होने वाले नुकसान व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।  सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कैंप में कैडेट्स का आई जी सी एवं आरडीसी हेतु चयन होना है जिसके माध्यम से कैडेट्स को राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। इसको ध्यान में रखते हुए कैंप  एडजुडेंट कैप्टन राजेश कुमार, कैप्टन मनीष कुमार जायसवाल, कैप्टन सुभाष की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत एवं नृत्य का अभ्यास कराया गया।चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर ने  कैडेट्स को सुरक्षा सेवा प्रणाली में एबीसी सर्टिफिकेट से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया।लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार,सूबेदार सतीश थापा ,हवलदार नरेंद्र कुमार,की देखरेख में एनसीसी कैडेटो ने खेलकूद का अभ्यास किया। सूबेदार नक्षत्र सिंह एवं हवलदार देव सिंह ने कैडेट्स को टेंट लगाना सिखाए जसवीर सिंह ने क्रेडिट को हथियार के बारे में जानकारी दी हवलदार गोविंद थापा ने मैप और जीपीएस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विधालयों से आए लगभग 500 कैडेट्स मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में बहुत सहयोग रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आगामी कांवड़ यात्रा के मददे्नजर जिलाधिकारी ने किया फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण