एडीजे कमर आलम का निधन, सांसद इमरान मसूद ने जताया दुख
देवबंद के सराय पीरजादगान स्थित एडीजे के आवास पर पहुंचे सांसद समेत अन्य नेता
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -सराय पीरजादगान निवासी अपर जिला जज कमर आलम के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बुधवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने स्वजन से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की।
कमर आलम की तैनाती बदायूं में थी। दो दिन पहले ह्रदयघात हुआ था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया, वहां उनका निधन हो गया। सांसद इमरान मसूद के अलावा पूर्व विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम भी उनके देवबंद स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि कमर आलम के निधन से समाज और न्यायिक क्षेत्र में बड़ी क्षति पहुंची है। वह बेहद सौम्य स्वभाव के व्यक्ति और एक बेहतरीन इंसान थे। उनकी यादें हमेशा दिलों जिंदा रहेंगी। इस मौके पर माज नबी, ताज सिद्दीकी, अधिवक्ता अहमद अली आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ