राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की अकांशी का यूपी टीम में चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जनपद की होनहार जूडो खिलाड़ी अकांशी ने अपनी प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश की जूडो टीम में जगह बनाई है। अब वह चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून 2026 को लखनऊ में प्रदेशीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। इस कड़े मुकाबले में सहारनपुर की ओर से खेलते हुए अकांशी ने शानदार प्रदर्शन किया और -63 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम में अपना चयन पक्का किया। सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि अकांशी डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में जूडो प्रशिक्षक रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।अकांशी आगामी 10 से 12 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं।अकांशी की इस बड़ी उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण चौधरी, पुनीत आर्य, एसोसिएशन के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल और संजीव गुप्ता आदि ने उन्हें बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ