देवभूमि संस्थान में प्रारम्भ हुआ 83 यू पी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मेडल के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट बेरीजमा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 का आयोजन किया गया जिसमें बटालियन के लगभग 500 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया।
कैंप के दूसरे दिन समस्त एनसीसी कैडेट,बालक एवं बालिकाओं के कैंप संबंधी समस्त कागजात की जांच कर उन्हें कैंप में शामिल किया गया तत्पश्चात कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने एनसीसी कैडेट के कैंप में भागीदारी संबंधी दिशा निर्देश दिए अपने लगभग 1 घंटे के संबोधन में कैंप कमांडेंट कर्नल एन.एस.मान सेना मेडल ने एनसीसी कैडेटस को बताया कि आपको अभी से लक्ष्य बनाकर अच्छी सिखलाई कर देश सेवा का संकल्प कर उच्च पदों पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए।इसके लिए हमारे द्वारा समय का सदुपयोग कर सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता हैं। इस कैंप में अधिकतर ऐसे बालक और बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं जिनको थल सैनिक कैंप, प्री आईजीसी एवं आरडीसी कैंप दिल्ली तक चयन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। यूनिट स्तर पर कैंप को प्रभावशाली एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने यूनिट की ट्रेनिंग टीम एएनओ , पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ सहित सभी को पूर्व से ही जिम्मेदारियां सौंप कर अच्छी शुरुआत कर दी है। इस दौरान कैंप एडजुटेंट कैप्टन राजेश कुमार, कैप्टन सुभाष चंद्र, कैप्टन डा मनीष जायसवाल, चीफ़ अधिकारी ब्रिजेश पुण्डीर, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, सूबेदार सतीश थापा,सूबेदार यू बहादुर आले,सूबेदार नक्षत्र सिंह,सूबेदार विक्रम सिंह, बीएचएम नरेंद्र कुमार, सीएचएम सोहनलाल, हवलदार गोविंद थापा, हवलदार जसवीर सिंह,देव सिंह आर्य , किशन सिंहली एवं नायक शिवकुमार तथा देवभूमि संस्थान के प्रबंधन एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में बहुत ही सहयोग रहा है।
0 टिप्पणियाँ