Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम एन ने 22रनों से जीता मैच

अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में टीम एन  ने 22रनों से जीता मैच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर-12 समर क्रिकेट लीग में मंगलवार को टीम एम और टीम एन के बीच मुकाबला खेला गया।

टीम एन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए और बाद में टीम एम को 120 रन पर रोककर 22 रन से जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम एन की ओर से अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए। जतिन ने 14 रन का योगदान दिया। टीम एम की ओर से लक्ष्य ने दो विकेट हासिल किए।144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एम निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वरुण ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम एन की ओर से अंकित और जतिन ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कोच राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत बीएलओ,सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण