ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-उत्तराखंड के कोटद्वार में आयोजित हुई प्रथम वीर भरत ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे विजेता खिलाड़ियों का सहारनपुर आगमन पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन, सहारनपुर के सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि 30 से 31 मई 2026 तक आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल का परचम लहराया।प्रतियोगिता में सहारनपुर के विहान, गाव्य बिंद्रा, अंशिका धीमान, आलोक ने स्वर्ण पदक। केशव, हर्ष, वाशु, देव, आदित्य ने रजत पदक। ऐकांश, अमरित, प्रतिक, खुशप्रीत, अक्षित ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान के द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। सचिव अभिषेक चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता से सहारनपुर जनपद का नाम रोशन हुआ है और यह जीत अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, शूटिंग कोच गौरव चौधरी, कुश्ती कोच आदेश, सचिव अभिषेक चौधरी, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, शोभा बिंद्रा, मयंक बिंद्रा पंकज कटारिया, प्रशांत कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।


0 टिप्पणियाँ