समर क्रिकेट लीग : टीम डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की
मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रत्यूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- भूतेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के अंतर्गत खेली जा रही समर क्रिकेट लीग में टीम ए और टीम डी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टीम डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में टीम डी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। टीम ए की ओर से प्रत्यूष ने 15 रन तथा वासु ने 11 रन का योगदान दिया। टीम डी की गेंदबाजी में विराट सैनी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मनन ने 1 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डी की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने 13.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम डी की ओर से समक्ष ने 21 रन और केशव ने 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ए की ओर से गेंदबाजी में प्रत्यूष ने 2 विकेट तथा अनिरुद्ध ने 1 विकेट प्राप्त किया, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रत्यूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर एकेडमी के कोच राजीव गोयल, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


0 टिप्पणियाँ