Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष का आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE मेंटरशिप कार्यक्रम हेतु चयन, ₹50,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त

ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष का आईआईटी दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE मेंटरशिप कार्यक्रम हेतु चयन, ₹50,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के ग्लोकल स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री सुफियान मिर्ज़ा का चयन भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एजुकेशन एक्सीलेंस (CEEE) मेंटरशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आईआईटी दिल्ली के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में आयोजित किया गया।

इस उपलब्धि पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी नें सुफियान मिर्ज़ा को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उनका चयन ग्लोकल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, संकाय विकास, अनुसंधान, नवाचार एवं सतत इंजीनियरिंग शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह मेंटरशिप कार्यक्रम विशेषज्ञ व्याख्यानों, मेंटरिंग सत्रों, तकनीकी चर्चाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के भ्रमण तथा प्रतिभागियों की शोध प्रस्तुतियों का उत्कृष्ट संगम रहा। कार्यक्रम के दौरान श्री सुफियान मिर्ज़ा ने "Sustainable Utilization of Construction and Demolition (C&D) Waste: Challenges, Emerging Solutions and Future Perspectives" विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। अपने शोध में उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, पुनर्चक्रित कंक्रीट एग्रीगेट, सर्कुलर इकोनॉमी तथा सतत निर्माण के लिए नवीन इंजीनियरिंग समाधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उनकी इस सफलता पर सुफियान मिर्ज़ा  ने प्रो. मोहम्मद मज़हर अफ़ज़ल, डीन, स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष