Ticker

6/recent/ticker-posts

चौधरी चरण सिंह के संस्कार महान- चौ नीरपाल

चौधरी चरण सिंह के संस्कार महान- चौ नीरपाल 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर बैठक में अखिल भारतीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के हितों के लिए इस्तीफा दिया है इसका स्वागत है।

इस दौरान चौ नीरपाल सिंह ने योगेश प्रताप सिंह को एवं प्रवीण धवल को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की महान आदर्शवादी पुस्तक "संस्कार"भेंट करते हुए कहा कि यह पुस्तक अपने आप में एक महान ग्रंथ हैं।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब की विचारधारा को, उनके महान आदर्शों को,उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए तभी साफ सुथरी राजनीति की शुरुआत होगी।हमारा देश एक महान आदर्शवादी,विकासशील देश बनेगा,इसके लिए खासतौर से युवाओं को आगे आना चाहिए।इस अवसर पर अवधेश कुमार,नरेंद्र सिंह,विक्रांत, उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन