Ticker

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने किया वृक्षारोपण, सावन में 100 छायादार पौधे लगाने का लिया संकल्प

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने किया वृक्षारोपण, सावन में 100 छायादार पौधे लगाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर, रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी द्वारा राज विहार पार्क में "ट्री प्लांटेशन ड्राइव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित सहारनपुर और स्वच्छ वातावरण का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज, सचिव रो. लोकेश चौहान, क्लब ट्रेनर एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. राकेश सपरा, चार्टर अध्यक्ष रो. संदीप गर्ग, रो. पूनम भारद्वाज, रो. सिया चौहान, आशु गर्ग, सागर सहित अनेक रोटेरियन्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नीम, अमलताश, जामुन, बेलपत्र, जैकरेंडा (Jacaranda) सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। क्लब ट्रेनर एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. राकेश सपरा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।चार्टर अध्यक्ष रो. संदीप गर्ग ने बताया कि सावन माह के दौरान क्लब द्वारा 100 सुरक्षित एवं छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे शहर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्लब का अगला वृक्षारोपण अभियान कामधेनु कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनके संरक्षण का संकल्प लेकर "हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ सहारनपुर" के निर्माण में अपना योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रालोद की बैठक में पंकज चौधरी बने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष