विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे।उन्होंने भगत सिंह चौक,रानीपुर मोड़,कनखल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमानंद अस्पताल के निकट जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जाए,ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है,वहां आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए,जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल जल निकासी की कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, श्रद्धालुओं एवं विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लगातार जागरूक किया जाए और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह,यातायात निरीक्षक संदीप नेगी,जल निगम के सहायक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ