कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले अरविंद पालीवाल पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा
खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष व राजेंद्र गौतम को प्रदेश प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने दिया दलितों का सम्मान+अरविन्द पालीवाल
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-सहारनपुर निवासी अरविन्द पालीवाल ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से शिष्टाचार भेंटकर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात करते हुए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व मेरठ मंडल प्रभारी अरविन्द पालीवाल ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी चुनाव में मजबूती से कार्य करने की बात कही। श्री पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी कोई अंतर नहीं है क्योंकि कांग्रेस को कहती है उसे करके दिखाती है और आजादी से लेकर आजतक कांग्रेस पार्टी ने दलितों का सबसे ज्यादा सम्मान किया है जिसका ताजा उदाहरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रपाल गौतम है जिन्हें पार्टी ने शीर्ष पद प्रदान कर दलितो को सम्मान देने का काम किया है जिसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनाकर व 2029 लोकसभा चुनाव में दलित समाज जननायक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगा। नई दिल्ली में हुई मुलाकात से जनपद सहारनपुर में राजनीति हलकों में अलग अलग मायने निकाले जा रहे है क्योंकि आगामी चुनाव को लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ