Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया शुभारम्भ

प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत - जसवंत सैनी

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में जनपद वाराणसी स्थित व्यापार केंद्र (ट्रेड सेंटर) में आयोजित समारोह से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार, नेहरू मार्केट में किया गया।जनपद में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री जसवंत सैनी उपस्थित रहे।

श्री जसवंत सैनी ने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थय सुरक्षा प्रदान करेगी तथा डीबीटी व्यवस्था से सभी छात्र छात्राओं को यूनीफॉर्म, जूता, मोजा, बैग एवं स्टेशनरी आदि क्रय करने के लिए 1200 रूपये अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित किये गए है। जनपद सहारनपुर में कुल नामांकन 1,78,959 छात्रों के सापेक्ष कुल 1,47,771 छात्र डीबीटी से लाभान्वित हुए है अवशेष छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते पीएफएमएस पोर्टल पर फीड करवाए जा रहे है ऐसे छात्र भी शीघ्र ही डीबीटी से लाभान्वित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य 11858 के सापेक्ष पोर्टल पर कुल 4508 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है तथा 1098 लाभार्थियों की ईकेवाईसी हो चुकी है तथा कुल 312 लाभार्थियों के कार्ड जनरेट किए जा चुके है अवशेष लाभार्थियों के कार्ड भी शीघ्र ही जनरेट कराकर योजना से लाभान्वित किए जाएगे। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा 10 बेसिक शिक्षा विभाग तथा 10 माध्यमिक शिक्षा विभाग के लाभार्थियों को डमी कार्ड देकर योजना का सांकेतिक उद्घाटन किया गया।  बेसिक शिक्षा विभाग से रसोइया ताहिरा, प्रधानाध्यापिका सुधा रानी, अनुदेशक हरदीप सैनी, सहायक अध्यापक पूनम कंबोज, मोनिका, अमित कुमार, शिक्षामित्र प्रियंका, लियाकत, शमीम, समंत, तथा माध्यमिक विभाग से शीतल जायसवाल, रेनु रानी, सुरेश पाल, अंजली सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार शर्मा, विजय कुमार, ऋचा शर्मा, संदीप कुमार, महेंद्र कुमार पूरी आदि लाभार्थियों को डमी कार्ड दिये गए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में 55 वां स्थान ग्रहण करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला के सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजीव रंजन ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी एवं वित्तीय योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा शिक्षकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन एवं लाइव प्रसारण का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय करण यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री राणा सहस्रबुद्धे एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्री राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल सहित लाभार्थी उपस्थित रहे। 

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले अरविंद पालीवाल पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा