जिला आपदा प्रबंधन टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों,उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव,सड़क अवरुद्ध होने,भवन क्षति,सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान अथवा किसी अन्य प्रकार की आपदा संबंधी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए इसकी सूचना बिना विलंब जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों में तैनात कार्मिकों को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जनपद में हो रही लगातार वर्षा की स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्थिति पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे।उन्होंने भगत सिंह चौक,रानीपुर मोड़,कनखल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमानंद अस्पताल के निकट जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जाए,ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है,वहां आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए,जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल जल निकासी की कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, श्रद्धालुओं एवं विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लगातार जागरूक किया जाए और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह,यातायात निरीक्षक संदीप नेगी,जल निगम के सहायक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ