Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री महामाया गणपति संगठन ने की गणपति प्रतिमा की स्थापना

श्री महामाया गणपति संगठन ने की गणपति प्रतिमा की स्थापना

कुंभ की थीम पर सजाया गया है गणपति महोत्सव पंडाल 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- महामाया गणपति संगठन की और से कनखल स्थित गीता भवन में गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया गया।गणपति महोत्सव पंडाल को कुंभ-2027 की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया है।पंडाल में समुद्र मंथन की भव्य झांकी प्रदर्शित की गई है।जिसमें भगवान गणेश के साथ कुंभ और सनातन परंपरा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया है।संतों और कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत रूप से पूर्जा अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी।

इस दौरान भगवान गणेश से सभी के लिए सुख-समृद्धि और कुंभ मेले के सफल आयोजन की कामना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार ने कुंभ को दिव्य,भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया है।संतों के साथ ही हरिद्वार के नागरिक भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।महामाया गणपति संगठन ने गणपति पंडाल को कुंभ की थीम पर सजाकर कुंभ के प्रति अपनी सहभागिता का संदेश दिया है। मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने गणपति पंडाल की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ की थीम पर तैयार पंडाल सभी के आकर्षण का केंद्र है।श्री महामाया गणपति संगठन से जुड़े पंडित देवेंद्र कश्यप ने बताया कि संगठन की ओर से हर वर्ष गणपति महोत्सव को अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुंभ की थीम पर पंडाल सजाने का निर्णय लिया गया।समुद्र मंथन की झांकी के माध्यम से कुंभ की पौराणिक पृष्ठभूमि और भगवान गणेश की आराधना को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि पंडाल में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25सितम्बर को विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर उज्ज्वल पंडित,पंडित अधीर कौशिक,मोनिका माता,अरुण पाठक,गगन बंसल सहित बड़ी संख्या में गणपति संगठन से जुड़े पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अमरदीप जैन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया राज्य प्रवक्ता