Ticker

6/recent/ticker-posts

पारदर्शिता से हों कुंभ विकास कार्य-अमन गर्ग

 पारदर्शिता से हों कुंभ विकास कार्य-अमन गर्ग

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं। 709करोड़ के विकास कार्य गतिमान हैं।कुंभ विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता अपनायी जानी चाहिए।

विकास कार्यों की परियोजनावार सूची,स्वीकृत लागत,डीपीआर,टेंडर लागत,टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी का कार्यालय,भुगतान की स्थिति,निर्माण की समय सीमा सार्वजनिक पोर्टल पर डाली जाए। बड़े निर्माण कार्यों का स्वतंत्र थर्ड पार्टी तकनीकी ऑडिट कराया जाए और उसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाए। अमन गर्ग ने कहा कि कुंभ विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।हरिद्वार की जनता विकास चाहती है। स्थाई प्रकृति के विकास कार्य किए जाएं।जिससे जनता को लंबे समय तक लाभ मिल सके। अमन गर्ग ने कहा कि 61करोड़ की लागत से सती कुंड का सौंदर्यकरण करने पर सवा उठ रहे हैं। इस मामले को सार्वजनिक चर्चा में लाने की आवश्यकता है। सतीकुंड की भूमि की स्थिति भी स्पष्ट की जानी चाहिए।जिस भूमि पर करोड़ों रुपए लगाए जा रहे हैं।उस भूमि का वैधानिक स्वामित्व किसके पास है।यदि संबंधित भूमि किसी अखाड़े अथवा किसी अन्य संस्था के स्वामित्व में है तो स्पष्ट किया जाए।निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने एवं संतोष चौहान ने कहा कि कुंभ के विकास कार्य शहर हित में किए जाने चाहिए।निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और जनता की राय भी ली जाए।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि विभागों का समन्वय होना चाहिए।जनता का पैसा योजनाबद्ध तरीके से लगाया जाए।स्थाई कार्यो को तरजीह दी जाए।प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की,सोहित शेट्टी, हिमांशु गुप्ता, अंजू मिश्रा,ममता शर्मा,उत्कर्ष वालिया,हिमांशु राजपूत,अजय गिरी,सीपी सिंह, सत्येंद्र वर्मा, अरुण चौहान, रचना शर्मा,आशीष प्रधान, मुन्ना मास्टर आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अमरदीप जैन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी,बनाया राज्य प्रवक्ता