Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन एथलेटिक्स एवं रस्साकसी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से आए खिलाड़ियों ने जोश,अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे। भाला फेंक (अंडर-19 बालिका वर्ग) प्रथम नेहा रानी (ऋषिकेश) द्वितीय हिमानी (डोईवाला) तृतीय अक्शा (पिरान कलियर),गोला फेंक (अंडर-19 बालिका वर्ग)’ प्रथम प्रियांशी (ज्वालापुर)’ द्वितीय सृष्टि खत्री (डोईवाला)चक्का फेंक (अंडर-19 बालिका वर्ग)’प्रथम सृष्टि खत्री (डोईवाला)’द्वितीय प्रियांशी (ज्वालापुर)रस्साकसी (अंडर-19 बालक वर्ग)’प्रथम डोईवाला विधानसभा टीम’द्वितीय ऋषिकेश विधानसभा टीम’ तृतीय पिरान कलियर विधानसभा टीम रस्साकसी (अंडर-19 बालिका वर्ग) प्रथम डोईवाला विधानसभा टीमद्वितीय ऋषिकेश विधानसभा टीम तृतीय ऋषिकेश विधानसभा टीम। जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी,प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट,क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर श्रीमती पूनम मिश्रा, जनपद के समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल एवं मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खेल विभाग के खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार,शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में रूपेश यादव ,पंकज रावत,शहनवाज हुसैन,मुनीर,अमित नेगी,राहुल यादव,सुल्तान नौटियाल,श्रीमती प्रतिमा गौतम, सुमित एवं मुदस्सीम (समीर) सहित युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षकों एवं अन्य विभागीय कार्मिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम