25करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक विचार एवं उत्कृष्ट चित्र
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर आधारित उत्सव के तहत सोमवार को एस.एम.एस.डी. इंटर कॉलेज,कनखल में विद्यालय स्तरीय निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहे।प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों,रचनात्मकता और कला के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विकसित भारत के अपने सपनों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया,जबकि चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सपनों को नई दिशा देना तथा उनमें देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करना रहा।इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृष्टिकोण को जानने और प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मुख्य अतिथि मदन कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया।इसमें कुमारी संजना ने प्रथम,गुंजन ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मंत्री मदन कौशिक ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके साथ ही विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी रोहित कुमार को भी उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का भविष्य युवाओं और बच्चों के सपनों से जुड़ा है।उन्होंने कहा,आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के सशक्त निर्माता हैं।शिक्षा,संस्कार,नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से बच्चे अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद,खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार,विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ