Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद एव मंडलीय कार्यकरिणी का गठन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद एव मंडलीय कार्यकरिणी का गठन

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद/मंडलीय कार्यकारिणी के गठन हेतु लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में समस्त कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल राणा जी द्वारा एवं सफल संचालन तरुण भोला द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मंडलीय एवं जनपद के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र प्रधान (सिंचाई विभाग), जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी (विकास विभाग), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राणा (नगर निगम), मनोज कुमार (आयुर्वेद विभाग), सत्येंद्र कटारिया (सिंचाई विभाग), राकेश कुमार (कलेक्ट्रेट विभाग)मंडल अध्यक्ष सोमपाल राणा (लोक निर्माण विभाग), मंडल मंत्री राजीव शर्मा (कृषि विभाग), वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष तरुण प्रकाश (सिंचाई विभाग), उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक (लोक निर्माण विभाग), जिला मंत्री प्रणव सक्सेना (राज्य कर विभाग) वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रावत (सिंचाई विभाग) को सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुना गया।जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष सोमपाल राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला एवं मंडल कार्यकारिणी सभी कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए और कर्मचारी हित के लिए सदैव रहेगी, पुरानी पेंशन बहाली के लिये प्रान्त स्तर पर चल रहे कार्यक्रमो को जनपद स्तर पर तेजी से चलाकर युवा कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।बैठक में लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, आयुर्वेद विभाग, डिग्री कॉलेज संघ, नगर निगम विभाग, एव आदि विभागों के प्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक रूप से ग्रसित किशोर को पीटा, बेबस पिता ने लगाई न्याय की गुहार