Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, 11 पदक जीतकर किया नाम रोशन

राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों का बजा डंका, 11 पदक जीतकर किया नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को उप क्रीडाधिकारी अरूणा व द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी। 

द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 25 से 28 मई 2025 को 47वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन एल0एन0सी0टी0 विश्वविद्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया गया। जिसमें सहारनपुर के चयनित खिलाड़ियों ने द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी व सचिव मोहित शर्मा के निर्देशन में प्रतिभाग कर 2 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर अपने पंजे का दम दिखाया। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम कोच कनिष्क के नेतृत्व में भाग लिया।  अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी व सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर के आरव कौशिक ने सब जूनियर बालक वर्ग के 45 किग्रा0 में राइट हैंड इवेंट मे कांस्य पदक व लेफ्ट हैंड इवेंट मे स्वर्ण पदक, सूतीज कुमार ने जूनियर बालक वर्ग के 55 किग्रा0 भार वर्ग के राइट हैंड मे रजत पदक व लेफ्ट हैंड मे स्वर्ण पदक, आशुतोष भारती ने जूनियर बालक वर्ग के 65 किग्रा0 में राइट हैंड मे रजत पदक व लेफ्ट हैंड मे भी रजत पदक, श्रेष्ठ शर्मा ने सब जूनियर बालक वर्ग के 65 किग्रा0 मे राइट हैंड मे कांस्य पदक व लेफ्ट हैंड मे रजत पदक, शिवांश ने जूनियर बालक वर्ग के 50 किग्रा0 मे कांस्य पदक, प्रिया ने सीनियर महिला वर्ग के 55 किग्रा0 के रजत पदक, रिया ने सीनियर महिला वर्ग के 50 किग्रा0 में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश समेत सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। 
राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीतने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में उप क्रीडाधिकारी अरूणा, वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र शर्मा, द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी, सचिव मोहित शर्मा समेत खेल प्रशिक्षको ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उप क्रीडाधिकारी अरूणा व वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों के कार्यो की प्रशंसा की। द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी, सचिव मोहित शर्मा ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आज सहारनपुर के खिलाड़ी पंजा कुश्ती प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर रहे है।  राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीतने पर द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के कोषाध्यक्ष अंतरिक्ष सैनी, शिवनंदन, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, रवि कोरी, रविकांत, मुस्तकीम अंसारी, नितिन भार्गव, कीरत सिंह, सोहनवीर आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

17वीं कलारीयापट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लेकर लोटे खिलाडियो को किया सम्मानित